🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 6000+ IVF Success 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient’s Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
Sex Ke Kitne Din Baad Pregnancy Test Kare | Pregnancy Test का सही समय | Home Pregnancy Test guide

Sex Ke Kitne Din Baad Pregnancy Test Kare | Pregnancy Test का सही समय | Home Pregnancy Test guide

Gynecologist & IVF Specialist, Vinsfertility Hospital 18+ Years Experience • 1,000+ Successful Live Births

जब unprotected sex हो जाए या pregnancy का शक हो, तो सबसे पहला सवाल यही होता है — “Pregnancy test कब किया जाए?”  बहुत जल्दी टेस्ट करने से negative result आ सकता है, भले ही pregnancy हो भी। इसलिए सही दिन पर टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है।
इस blog में हम जानेंगे:

  • Pregnancy test करने का सही समय

  • Morning या night — कब बेहतर है?

  • Home test कैसे करें?

  • Faint line का क्या मतलब होता है?

  • Negative आए लेकिन period न आए तो क्या करें?

  • Blood test vs home test

  • Pregnancy के शुरुआती लक्षण

यदि आप बार-बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रही हैं और फिर भी गर्भधारण नहीं हो पा रहा है, तो सरोगेसी एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। ऐसे में भारत में सरोगेसी की लागत और बैंगलोर में सरोगेसी की लागत जानना और सही क्लिनिक का चयन करना मददगार हो सकता है।


Sex के कितने दिन बाद Pregnancy Test करें?

सही और accurate result पाने के लिए सेक्स के 10–14 दिन बाद pregnancy test करना सबसे अच्छा समय है। क्योंकि pregnancy होने पर शरीर में hCG (Human Chorionic Gonadotropin) नाम का hormone बनता है।  Home pregnancy test इसी hormone को detect करता है।  Ye hormone तुरंत नहीं बनता, इसे develop होने में कुछ दिन लगते हैं। इसलिए Sex के 1–2 दिन बाद टेस्ट करने से अक्सर गलत result आता है।

Regular Period वाली महिलाओं के लिए:

  • Period miss होते ही pregnancy test कर लें

  • यानी expected date पर
     

Irregular Period वाली महिलाओं के लिए:

  • Last unprotected sex के कम से कम 14 दिन बाद test करें

  • बेहतर accuracy के लिए सुबह का पहला urine लें
     

Pregnancy Test कब करें? Morning या Night?

बहुत लोगों का यह सवाल होता है — test सुबह करें या रात में? सबसे सही समय: सुबह उठने के बाद पहला urine
क्योंकि: सुबह urine concentrated होता है hCG की मात्रा ज्यादा रहती है Result clear आता है  रात में test करने पर अगर पानी ज्यादा पिया हो तो urine पतला हो सकता है और test गलत result दे सकता है। अगर रात में test करना आवश्यक हो, तो 4–5 घंटे तक पेशाब न किया हो और बहुत ज्यादा पानी न पिया हो।
 

Period लेट होने पर Pregnancy Test कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप)

अगर आपके period देर से आ रहे हैं, तो यह तरीका अपनाएँ:

  1. सबसे पहले किसी भी medical store से pregnancy test kit खरीदें (जैसे Prega News, i-Can, I-know, या PeeSafe आदि)।

  2. Test strip को एक साफ़ और सूखी जगह पर रखें।

  3. किट में दिए गए dropper की मदद से सुबह का पहला urine sample लें।

  4. अब test strip के marked area (sample well) में 2–3 बूंदें डालें।

  5. लगभग 5 मिनट तक प्रतीक्षा करें।

  6. अब strip पर बनी lines (C और T) को ध्यान से देखें:

Result कैसे समझें?

लाइन क्या दिखे?

मतलब

 दो लाइन

Pregnant

एक लाइन

Not pregnant

हल्की (faint) लाइन

Pregnancy शुरू – दोबारा test करें

कोई लाइन नहीं

Test invalid – दोबारा करें

 

Home Pregnancy Test कैसे काम करता है?

Home Pregnancy Test एक urine test है जो शरीर में बनने वाले hCG hormone को पहचानता है।
 जैसे ही यह hormone पाया जाता है, strip पर लाइन बन जाती है जो pregnancy के परिणाम दिखाती है।

  • Urine-based test

  • hCG hormone detect करता है

  • Pain-free और आसान प्रक्रिया

  • 5 मिनट में रिज़ल्ट

  • घर पर किया जा सकता है

  • ​97–99% accurate (सही समय पर)

 

Pregnancy Test Kit कौन-सी अच्छी है?

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली pregnancy test kits निम्नलिखित हैं:
लोकप्रिय Pregnancy Test Kits:

  1. Prega News

  2. i-know

  3. PeeSafe

  4. Velocity

  5. Dr. Trust

  6. First Step

इन सभी kits की accuracy लगभग 97–99% तक होती है,  बशर्ते टेस्ट सही तरीके से और सही समय पर किया जाए।
कीमत: ₹40 से ₹150 के बीच (medical store या online platform पर आसानी से उपलब्ध)।
टिप: हमेशा sealed pack और expiry date valid kit ही खरीदें ताकि रिज़ल्ट सटीक मिले।
 

Pregnancy के शुरुआती लक्षण  (Early Symptoms of Pregnancy)

Pregnancy के शुरुआती लक्षणअगर pregnancy शुरू हो चुकी है, तो शरीर कुछ शुरुआती संकेत (early signs) देने लगता है।  ये लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर नीचे दिए गए लक्षण सबसे सामान्य माने जाते हैं:

  • Period का मिस होना

  • सुबह के समय मिचली या उल्टी आना (Morning Sickness)

  • Breast में दर्द या heaviness महसूस होना

  • अत्यधिक नींद या थकान महसूस होना

  • Mood में बार-बार बदलाव आना

  • कमर या पेट में हल्का दर्द होना

  • White discharge (सफेद स्राव) बढ़ना

ध्यान दें:  हर महिला के शरीर की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए सभी महिलाओं में ये लक्षण समान नहीं होते। कुछ को ये संकेत जल्दी दिख सकते हैं, जबकि कुछ को देर से महसूस होते हैं।
 

Blood Test vs Home Pregnancy Test — कौन सा बेहतर है?

Pregnancy confirm करने के दो मुख्य तरीके हैं — Blood Test और Home Urine Test।  दोनों ही hCG hormone को detect करते हैं, लेकिन accuracy और result time में अंतर होता है।

टेस्ट प्रकार

Accuracy

रिज़ल्ट समय

Blood Test (Beta hCG)

100%

6–8 घंटे

Home Urine Test

97–99%

5 मिनट

विशेषज्ञ सलाह: अगर घर का pregnancy test negative आए लेकिन आपको फिर भी pregnancy का doubt हो,  तो Blood Test (Beta hCG test) करवाना सबसे accurate और विश्वसनीय तरीका है।
 

अगर Pregnancy Test Negative आए लेकिन Period आए तो?

ऐसा बहुत बार होता है कि pregnancy test negative आता है लेकिन period फिर भी नहीं आता
 इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं 
संभावित कारण:

  • बहुत जल्दी test करना

  • hCG hormone का स्तर कम होना

  • Stress या चिंता

  • Thyroid समस्या

  • ​PCOD / PCOS

  • Test करने की गलत विधि

क्या करें:

  • 4–5 दिन बाद दोबारा test करें।

  • अगर फिर भी period न आए तो doctor से consult करें।

  • Blood test (Beta hCG) या ultrasound करवाएँ ताकि सटीक जानकारी मिले।


Pregnancy Test में Faint Line आने का मतलब?

अगर pregnancy test kit में दूसरी लाइन बहुत हल्की दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब है कि —

  • Pregnancy शुरू हो चुकी है

  • आपके शरीर में hCG hormone की मात्रा अभी कम है

क्या करें:
2–3 दिन बाद दोबारा test करें
सबसे अच्छा होगा कि blood test (Beta hCG) करा लें ताकि confirmation मिल सके


Unprotected Sex के बाद Pregnancy कब हो सकती है?

Pregnancy तभी होती है जब sex ovulation days में किया जाए। एक regular 28-day cycle में ovulation लगभग 12वें से 16वें दिन के बीच होता है।  इस दौरान अगर sex होता है, तो pregnancy के chances सबसे ज़्यादा रहते हैं।
 बहुत लोग सोचते हैं कि period खत्म होते ही sex safe होता है,  लेकिन यह हमेशा सही नहीं है — क्योंकि कई महिलाओं में ovulation जल्दी या late भी हो सकता है।


Ovulation क्या होता है?

Ovulation वह समय होता है जब महिला के शरीर से egg release होता है।  अगर इसी दौरान sperm egg से मिल जाता है, तो pregnancy हो जाती है।
Ovulation के दौरान दिखने वाले लक्षण:

  • ✔ White stretchy discharge

  • ✔ हल्का पेट दर्द या क्रैम्प

  • ✔ Body temperature थोड़ा बढ़ना

  • ✔ Sex desire बढ़ना

यदि आप बार-बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रही हैं और फिर भी गर्भधारण नहीं हो पा रहा है, तो IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) एक प्रभावी विकल्प हो सकता है। ऐसे में, सही क्लिनिक चुनना और दिल्ली में IVF की लागत और रांची में IVF की लागत। की जानकारी लेना आपके लिए मददगार रहेगा।


Emergency Contraception क्या है?

अगर unprotected sex हो गया है और pregnancy नहीं चाहिए, तो घबराएँ नहीं। 72 घंटे के अंदर emergency pill (जैसे i-Pill, Unwanted-72) लेने से pregnancy का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
लेकिन ध्यान रखें:

  • बार-बार emergency pill का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

  • इससे hormonal imbalance और period irregularities हो सकती हैं। नियमित सुरक्षा के लिए हमेशा doctor से सलाह लेकर contraception method अपनाएँ।

 

Pregnancy Test गलत कब आता है?

कई बार test kit गलत रिज़ल्ट दिखा देती है। इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं 

  • Test बहुत जल्दी कर दिया

  • Expired या damaged kit

  • रात में बहुत पानी पीना

  • Urine sample कम डालना

  • PCOD या hormonal issues

इसलिए हमेशा सही समय (period miss होने के बाद) और सही तरीके से test करें।


अगर Pregnancy Test Positive आए तो आगे क्या करें?

अगर आपका pregnancy test positive आया है, तो ये कदम ज़रूर उठाएँ 

  • तुरंत gynecologist या doctor से consult करें

  • Blood test (Beta hCG) करवाएँ

  • 6–7 हफ्ते बाद ultrasound से confirmation लें

  • Smoking, alcohol, drugs आदि तुरंत बंद करें

  • Healthy diet और folic acid लेना शुरू करें (doctor की सलाह से)


अगर Pregnancy नहीं चाहिए तो क्या करें?

अगर pregnancy नहीं चाहिए, तो घबराएँ नहीं और doctor से सलाह लें।

  • केवल registered doctor की निगरानी में medical abortion pills लें

  • खुद से दवाई लेना खतरनाक और health के लिए हानिकारक हो सकता है

  • गलत तरीका अपनाने से future fertility और uterus health पर असर पड़ सकता है

 

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


1. क्या सेक्स के 5 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट ले सकते हैं?
नहीं, टेस्ट सही रिजल्ट के लिए 10–14 दिन बाद या पीरियड मिस होने पर करें।

2. 1 सप्ताह में गर्भवती होने पर कैसे पता चलेगा?
1 सप्ताह में सटीक पता नहीं चलता; शुरुआती लक्षण जैसे थकान या मिचली हो सकती है, टेस्ट 10 दिन बाद करें।

3. प्रेगनेंसी रोकने के 100% तरीके क्या हैं?
100% प्राकृतिक तरीका नहीं है; कंडोम, बर्थ कंट्रोल पिल्स, IUD या नसबंदी सबसे प्रभावी हैं।

4. प्रेगा न्यूज़ कितने दिन में आती है?
अधिकतर महिलाएँ पीरियड मिस होने के 1–2 दिन बाद प्रेगा न्यूज़ का रिजल्ट देख सकती हैं।

5. Kit की price कितनी होती है?
 ₹40–₹150
 

स्रोत / References


निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सबसे सही समय सेक्स के 10–14 दिन बाद माना जाता है। अगर आपकी पीरियड मिस हो गई है, तो सुबह का पहला यूरिन टेस्ट करना और भी अधिक सटीक परिणाम देता है। कभी-कभी टेस्ट नेगेटिव दिख सकता है, लेकिन यदि पीरियड नहीं आई है, तो कुछ दिन बाद टेस्ट को दोबारा करना जरूरी है। प्रेग्नेंसी की अंतिम पुष्टि के लिए हमेशा ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए, ताकि परिणाम पूरी तरह विश्वसनीय हों।
 

Portrait of Dr. Sunita Singh Rathour, Gynecologist and Fertility Expert

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Welcome to Dr. Sunita Singh Rathour — your destination for advanced surrogacy and reproductive healthcare. Based on the 5th Floor of Ayushman Hospital, Sector 10 Dwarka, New Delhi, our center boasts an impressive 80% success rate in fertility treatments.

  • ✅ End-to-end surrogacy programs
  • ✅ Fertility assessments and personalized consultations
  • ✅ Complete legal support for surrogacy agreements

We are committed to making your surrogacy journey smooth, supported, and stress-free.

New Notification!
👨‍⚕️