🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 Assisted thousands of fertility consultations 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient’s Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
Brown Discharge | प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज | पीरियड से पहले भूरा डिस्चार्ज

Brown Discharge | प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज | पीरियड से पहले भूरा डिस्चार्ज

Medically reviewed by
Gynecologist & IVF Specialist
Vinsfertility Hospital 18+ years of experience in reproductive medicine • 1,000+ successful live births
MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This content is reviewed for medical accuracy and patient-awareness purposes. It does not replace a personal consultation with a fertility specialist.

महिलाओं के शरीर में हर महीने कई बदलाव होते हैं। इन्हीं में से एक है — योनि से हल्के भूरे रंग का तरल आना, जिसे brown discharge कहा जाता है। यह कई बार पीरियड से पहले या प्रेगनेंसी के समय देखा जा सकता है।
अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि कहीं ये कोई बीमारी या खतरे की बात तो नहीं। जबकि कई मामलों में यह सामान्य होता है। यह अक्सर पुराने खून का हिस्सा होता है, जो शरीर से धीरे-धीरे बाहर निकलता है। लेकिन अगर यह बार-बार हो, ज़्यादा मात्रा में हो या इसके साथ दर्द, जलन या बदबू हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे Brown discharge क्या होता है? इसके सामान्य और असामान्य कारण, कब चिंता करनी चाहिए? और इसके घरेलू और मेडिकल इलाज क्या हो सकते हैं?
 

Brown Discharge क्या होता है?

जब योनि से निकलने वाला तरल हल्का भूरा या गाढ़ा भूरा हो जाता है, तो उसे brown discharge कहा जाता है।
यह आमतौर पर तब होता है जब शरीर से पुराना खून धीरे-धीरे बाहर आता है तो वह ऑक्सीकरण (oxidation) के कारण भूरे रंग का दिखता है। ये खून नया नहीं होता, इसलिए इसका रंग लाल के बजाय भूरा दिखता है। यह पीरियड के बाद या कभी-कभी बीच में भी आ सकता है।
 

अगर आपको बार-बार ब्राउन डिस्चार्ज होता है या लंबे समय से गर्भधारण में दिक्कत आ रही है, तो यह फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में IVF या सरोगेसी जैसी मेडिकल तकनीकों से मदद मिल सकती है। भारत में सरोगेसी की लागत और बैंगलोर में सरोगेसी की कीमत और विकल्प के बारे में जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।


ब्राउन डिस्चार्ज कब और क्यों होता है?(Brown Discharge Kyu Hota Hai)

  1. पीरियड खत्म होने के बाद- अक्सर मासिक धर्म के आखिरी दिनों में थोड़ा ब्राउन डिस्चार्ज आना सामान्य है क्योंकि शरीर बचा हुआ खून बाहर निकालता है।

  2. ओवुलेशन स्पॉटिंग- माहवारी के मध्य में (14वें दिन के आसपास) कुछ महिलाओं को हल्का खून या ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है, जो हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

  3. गर्भधारण (इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग)- पीरियड से कुछ दिन पहले हल्का ब्राउन डिस्चार्ज गर्भ ठहरने का संकेत हो सकता है।

  4. गर्भावस्था की शुरुआत- प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में हार्मोनल बदलाव के कारण भी ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन यदि इसके साथ दर्द या तेज ब्लीडिंग हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  5. गर्भनिरोधक गोली- नई गर्भनिरोधक गोली शुरू करने या बदलने पर हार्मोनल बदलाव की वजह से ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है।

  6. योनि संक्रमण या STI- बैक्टीरियल वेजिनोसिस, यीस्ट इंफेक्शन, या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (जैसे क्लेमाइडिया) में ब्राउन डिस्चार्ज के साथ खुजली, जलन या बदबू भी हो सकती है।

  7. PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)PCOS की वजह से अनियमित पीरियड्स और बीच-बीच में ब्राउन स्पॉटिंग हो सकती है।

 Brown Discharge

प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज क्यों  होता है (Pregnancy Me Brown Discharge Kyu Hota Hai?)

प्रेगनेंसी में brown discharge होना कई बार आम बात होती है। इसके कुछ कारण हो सकते हैं:

  1. बच्चा गर्भ में चिपक रहा होता है (implantation)- जब गर्भधारण होता है और बच्चा गर्भ की दीवार में चिपकता है, तब थोड़ी मात्रा में खून निकल सकता है। यह खून धीरे-धीरे बाहर आता है और भूरा रंग ले लेता है।

  2. शरीर में बदलाव- प्रेगनेंसी में शरीर के अंदर बहुत बदलाव होते हैं। हार्मोन ऊपर-नीचे होते हैं, जिससे योनि से हल्का डिस्चार्ज होना आम बात है।

  3. हल्की चोट या जांच के बाद- अगर आपने हाल में अंदरूनी जांच करवाई हो, या संबंध बनाए हों, तो भी हल्का खून निकल सकता है जो भूरे रंग में बदल सकता है।

  4. अंदर की हल्की सूजन या इन्फेक्शन- कभी-कभी यह किसी अंदरूनी परेशानी की वजह से भी हो सकता है, अगर इसके साथ जलन, खुजली या बदबू हो, तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।

 

प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज कब होता है?

  • यह ज़्यादातर प्रेगनेंसी के शुरुआती 1 से 2 हफ्तों में होता है।

  • खासकर जब गर्भधारण बिल्कुल नया होता है।

  • कभी-कभी बीच प्रेगनेंसी में भी हल्का डिस्चार्ज हो सकता है, जो कम मात्रा में और थोड़े समय के लिए होता है।

 

प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज कितने दिन होती है? 

  • यह डिस्चार्ज अधिकतर 1 से 3 दिन तक ही रहता है।

  • अगर यह एक हफ्ते से ज़्यादा हो या बार-बार हो रहा हो, तो यह साधारण बात नहीं है।

  • ऐसे में डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

 

पीरियड से पहले ब्राउन डिस्चार्ज (Brown Discharge Before Period)

कई बार महिलाओं को पीरियड आने से 1–2 दिन पहले हल्का भूरा तरल दिखता है। इसके कारण:

  • शरीर में हार्मोन का बदलाव

  • पुराना खून धीरे-धीरे बाहर आना

  • तनाव या ज़्यादा मेहनत

अगर यह हर बार हो रहा है और दर्द नहीं है, तो यह परेशानी की बात नहीं है। लेकिन अगर यह पीरियड के बाद भी जारी रहता है, तो जांच करवाना ज़रूरी है।
 

ब्राउन डिस्चार्ज के असामान्य लक्षण

अगर ब्राउन डिस्चार्ज के साथ निम्न लक्षण हों, तो डॉक्टर से मिलें:

  • बदबूदार या बहुत गाढ़ा डिस्चार्ज

  • सेक्स के दौरान या बाद में दर्द

  • पेशाब में जलन या दर्द

  • पेट में तेज़ ऐंठन

  • मेनोपॉज़ के बाद डिस्चार्ज

  • एक हफ्ते से ज्यादा ब्राउन डिस्चार्ज

अगर आपको दिए गए लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें, डॉक्टर जाँच करके सही कारण बताएंगे और ज़रूरत होने पर इलाज भी देंगे।
 

Brown Discharge का घरेलू इलाज

अगर brown discharge हल्का है, दर्द या बदबू नहीं है, और कुछ दिन में अपने आप बंद हो जाता है, तो इसे घर पर कुछ आसान तरीकों से संभाला जा सकता है:

  1. सफाई का ध्यान रखें- प्राइवेट भागों को साफ और सूखा रखें। दिन में 2 बार हल्के गुनगुने पानी से धोएं और कभी भी तेज साबुन या पाउडर का इस्तेमाल न करें।

  2. ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें- साफ सूती अंडरवियर पहनें और टाइट कपड़े न पहनें ताकि हवा पास हो सके और नमी न बढ़े।

  3. पानी ज्यादा पिएं- पानी शरीर से ज़हर (toxins) बाहर निकालता है और अंदर की सफाई में मदद करता है। दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं।

  4. तुलसी और मेथी का पानी- तुलसी या मेथी के दानों को पानी में उबालकर पीना अंदर की सफाई में मदद कर सकता है।

  5. तनाव कम करें- तनाव शरीर के हार्मोन को बिगाड़ता है। दिन में थोड़ा समय योग या ध्यान (meditation) को दें।
     

Brown Discharge का मेडिकल इलाज

अगर brown discharge बार-बार हो रहा है, इसके साथ बदबू, दर्द या खुजली हो रही है, तो यह किसी बीमारी या इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से मिलकर सही इलाज करवाना ज़रूरी है।
 डॉक्टर क्या कर सकते हैं?

  • जांच: ब्लड टेस्ट, पेशाब टेस्ट या अल्ट्रासाउंड के ज़रिए कारण का पता लगाया जाता है।

  • दवाएं: अगर इन्फेक्शन है तो एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।

  • हार्मोन संतुलन: अगर हार्मोन गड़बड़ हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए दवाएं या सप्लीमेंट दिए जाते हैं।

  • बर्थ कंट्रोल बदलना: अगर गर्भनिरोधक गोलियों से दिक्कत हो रही हो, तो डॉक्टर उसे बदल सकते हैं।

बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा या क्रीम इस्तेमाल न करें। इससे अंदरूनी परेशानी और बढ़ सकती है।
 

निष्कर्ष (Conclusion)

Brown discharge हर महिला के जीवन में कभी न कभी हो सकता है। अगर यह थोड़े समय के लिए हो और कोई दर्द या जलन न हो, तो यह आम बात हो सकती है। लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है, या इसके साथ कोई और परेशानी है, तो इसे नजरअंदाज न करें। खासतौर पर प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज को हल्के में न लें। अपने डॉक्टर से सलाह लें ताकि आप और आपके बच्चे – दोनों सुरक्षित रहें।
 

Source:

https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/26614609/
https://journals.lww.com/ijst/fulltext/2023/44010/clinicoetiological_study_on_vaginal_discharge.1.aspx
 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. क्या ब्राउन डिस्चार्ज प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है?
हां, यदि यह पीरियड से कुछ दिन पहले आता है तो यह इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग हो सकती है।

Q. ब्राउन डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है?
आमतौर पर 1–3 दिन तक रहता है। लेकिन यदि यह हफ्तेभर से ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Q. क्या तनाव से ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है?
जी हां, अत्यधिक तनाव हार्मोन को प्रभावित कर सकता है और अनियमित स्पॉटिंग या डिस्चार्ज हो सकता है।

Q. अगर मेरा डिस्चार्ज ब्राउन है तो क्या यह ठीक है?
अगर ब्राउन डिस्चार्ज हल्का है, दर्द या जलन नहीं है, तो यह आम तौर पर ठीक होता है। लेकिन अगर बार-बार हो या बदबू आए तो डॉक्टर को दिखाएं।

Q. मुझे ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है लेकिन पीरियड नहीं होता है?
यह पुराने खून के कारण हो सकता है जो धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। हार्मोन का बदलना या प्रेगनेंसी भी इसका कारण हो सकते हैं।

Q. क्या ब्राउन डिस्चार्ज चिंता की बात है?
अगर यह थोड़े समय तक है और कोई तकलीफ नहीं है तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर यह बार-बार हो या इसके साथ दर्द, खुजली हो, तो डॉक्टर से मिलें।

Q. कौन सा डिस्चार्ज प्रेगनेंसी का संकेत देता है?
गर्भ ठहरने के बाद अक्सर सफेद या हल्का पीला और गाढ़ा पानी आता है, जिसे ल्यूकोरिया कहते हैं। यह प्रेगनेंसी की शुरुआत में सामान्य होता है।

Q. क्या आपको ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है और गर्भवती हो सकती है?
हाँ, गर्भधारण की शुरुआत में ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है, जिसे इम्प्लैन्टैशन ब्लीडिंग (implantation bleeding) कहा जाता है।

Portrait of Dr. Sunita Singh Rathore, Gynecologist and IVF Specialist
Medical reviewer

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Dr. Sunita Singh Rathore is an experienced women’s health and fertility specialist associated with Vinsfertility. She reviews reproductive health content for medical accuracy, patient clarity, and alignment with current fertility care practices.

Her areas of focus include IVF, infertility assessment, ovulation disorders, reproductive counselling, and treatment planning for couples exploring assisted reproductive options.

MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This article has been medically reviewed for educational and awareness purposes. It should not be considered a substitute for an in-person consultation, diagnosis, or treatment plan from a qualified fertility specialist.
New Notification!
👨‍⚕️