🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 Assisted thousands of fertility consultations 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient’s Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें

पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें

Medically reviewed by
Gynecologist & IVF Specialist
Vinsfertility Hospital 18+ years of experience in reproductive medicine • 1,000+ successful live births
MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This content is reviewed for medical accuracy and patient-awareness purposes. It does not replace a personal consultation with a fertility specialist.

अगर किसी महिला ने असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं और उसके बाद पीरियड्स मिस हो गए हैं, तो उसके मन में प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल उठ सकते हैं। जैसे- क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? अगर ऐसा हुआ तो आगे क्या करना होगा?
प्रेग्नेंसी टेस्ट करना भले ही आसान हो, लेकिन अगर इसे सही समय और सही तरीके से ना किया जाए तो रिजल्ट गलत आ सकता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना सही रहता है ताकि आपको सटीक परिणाम मिल सके।

प्रेगनेंसी टेस्ट कब और कैसे करें? (When and How to Take a Pregnancy Test)

कई महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि प्रेगनेंसी टेस्ट कब और कैसे किया जाए। यदि आपके पीरियड मिस हो गए हैं और पेट या कमर में हल्की ऐंठन महसूस हो रही है, तो टेस्ट करना फायदेमंद हो सकता है। इम्प्लांटेशन के दौरान भी पीरियड जैसी ऐंठन हो सकती है, जिससे कई बार भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए, यदि आपके पीरियड देरी से आ रहे हैं और शरीर में कुछ बदलाव महसूस हो रहे हैं, तो प्रेगनेंसी टेस्ट जल्द से जल्द कर लेना सही रहता है। अच्छी बात यह है कि आजकल प्रेगनेंसी टेस्ट करना बेहद आसान है और घर पर ही सही परिणाम मिल सकता है।

पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? (When to Take a Pregnancy Test After a Missed Period?)

  • पीरियड मिस होने के 1 हफ्ते बाद टेस्ट करना सबसे सही समय होता है, क्योंकि इस समय शरीर में hCG हार्मोन की मात्रा पर्याप्त होती है।
  • यदि आपके पीरियड अनियमित हैं, तो 10-14 दिन बाद टेस्ट करना बेहतर होता है ताकि रिजल्ट अधिक सटीक आ सके।
  • कुछ महिलाओं में hCG हार्मोन जल्दी बढ़ सकता है, इसलिए पीरियड मिस होने के 3-5 दिन बाद भी टेस्ट किया जा सकता है।
  • अगर शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आए और पीरियड फिर भी न आए, तो कुछ दिन बाद दोबारा टेस्ट करें।

प्रेगनेंसी टेस्ट किट (Pregnancy Test Kit) का इस्तेमाल कब और कैसे करें?

अगर आपके पीरियड्स मिस हो गए हैं और साथ ही ऐंठन, ब्रेस्ट में दर्द, मतली या बार-बार पेशाब जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो ये गर्भावस्था के शुरुआती संकेत (Early pregnancy symptoms) हो सकते हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी टेस्ट करना जरूरी है।
गर्भावस्था का पता लगाने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट किट (Pregnancy test kit) का इस्तेमाल किया जा सकता है। आजकल कई ऐसे प्रेगनेंसी टेस्ट किट मिल रहे हैं जो बेहद किफायती हैं जो सौ रूपये से मिलना शुरू हो जाता है। इसके अलावा कुछ किट ऐसे भी हैं जो सीधे मूत्र की धार के बीच में रखने से ही प्रेगनेंसी टेस्ट का पता लग जाता है इसके लिए मूत्र इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है लेकिन ये थोड़े महंगे आते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू तरीकों से भी इसका पता लगा सकती हैं। प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए हमेशा सुबह के पहले पेशाब का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इससे ये पता लगता है कि महिला के मूत्र में एचसीजी नामक हार्मोन मौजूद है या नहींI एचसीजी उस हार्मोन को कहते हैं जो अंडे के गर्भाशय में पहुंचने के बाद पैदा होता है। और ये हार्मोन तभी बनता है जब महिला गर्भ धारण कर चुकी होती हैI प्रेगनेंसी टेस्ट से पहले रात में पेशाब ना करें और सुबह के पहले यूरीन को लें, और किट के पैकेट पर लिखे निर्देशों का सही से पालन करें। ध्यान रहे जांच करते समय कोई भी निर्देश छूटे नहीं वरना इसका असर टेस्ट के रिजल्ट पर पड़ सकता है।

एक्यूरेट रिजल्ट के लिए टिप्स (Accurate Results Tips)

  • प्रेगनेंसी टेस्ट का सही रिजल्ट पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
  • सुबह के यूरिन (Morning Urine) का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है क्योंकि इसमें hCG हार्मोन का स्तर सबसे अधिक होता है, जिससे टेस्ट का रिजल्ट अधिक सटीक आता है।
  • प्रेगनेंसी टेस्ट किट की एक्सपायरी डेट (Expiry Date) जरूर चेक करें। एक्सपायरी किट का उपयोग करने से गलत परिणाम मिलने का खतरा रहता है, इसलिए हमेशा नई और वैध किट का ही इस्तेमाल करें।
  • हर ब्रांड की किट के निर्देश (Instructions) अलग हो सकते हैं, इसलिए पैकेट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार टेस्ट करें।
  • अगर टेस्ट नेगेटिव (Negative) आए लेकिन पीरियड्स (Periods) अब भी न आए तो घबराएं नहीं। 5-7 दिन बाद दोबारा टेस्ट करना सही रहेगा, ताकि आपको सटीक जानकारी मिल सके।

प्रेग्नेंसी टेस्ट के प्रकार (Types of Pregnancy Tests)

प्रेग्नेंसी टेस्ट मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, जिनका उद्देश्य यह पता लगाना है कि महिला गर्भवती है या नहीं।
  • यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट (Urine Pregnancy Test - UPT)
    यह टेस्ट घर पर ही किया जा सकता है और इसका तरीका काफी आसान होता है। यह तेजी से रिजल्ट देता है, जिससे आपको कुछ ही मिनटों में पता चल जाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए सुबह के यूरिन (Morning Urine) का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है, क्योंकि इस समय hCG हार्मोन (Human Chorionic Gonadotropin) का स्तर सबसे अधिक होता है, जिससे रिजल्ट अधिक सटीक आता है।
  • ब्लड टेस्ट (Blood Test)
    यह टेस्ट अस्पताल (Hospital) या डायग्नोस्टिक सेंटर (Diagnostic Center) में किया जाता है। यह यूरिन टेस्ट से भी ज्यादा सटीक (Accurate) होता है और जल्दी ही प्रेग्नेंसी का पता लगाने में सक्षम होता है। अगर आप कन्फर्मेशन के लिए अधिक भरोसेमंद तरीका चाहती हैं, तो ब्लड टेस्ट बेहतर विकल्प है।

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए सही तरीका और समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि आपको सटीक (Accurate) रिजल्ट मिल सके। अगर आप घर पर टेस्ट कर रही हैं, तो यूरिन टेस्ट (Urine Test) एक आसान और सुविधाजनक विकल्प है, खासकर सुबह के पहले यूरिन का इस्तेमाल करने पर। वहीं, अधिक सटीक और जल्दी रिजल्ट के लिए ब्लड टेस्ट (Blood Test) का सहारा लेना बेहतर होता है। यदि टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव आए और पीरियड न आए, तो कुछ दिन बाद दोबारा टेस्ट करना उचित होगा। सही समय पर टेस्ट करने और निर्देशों का पालन करने से गलत परिणाम की संभावना कम हो जाती है। किसी भी संदेह या भ्रम की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना हमेशा सही निर्णय होता है।

Portrait of Dr. Sunita Singh Rathore, Gynecologist and IVF Specialist
Medical reviewer

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Dr. Sunita Singh Rathore is an experienced women’s health and fertility specialist associated with Vinsfertility. She reviews reproductive health content for medical accuracy, patient clarity, and alignment with current fertility care practices.

Her areas of focus include IVF, infertility assessment, ovulation disorders, reproductive counselling, and treatment planning for couples exploring assisted reproductive options.

MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This article has been medically reviewed for educational and awareness purposes. It should not be considered a substitute for an in-person consultation, diagnosis, or treatment plan from a qualified fertility specialist.
New Notification!
👨‍⚕️