🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 Assisted thousands of fertility consultations 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient's Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
👩‍⚕️
Medically reviewed by
Dr. Sunita Singh Rathore
✓
Fact-checked · Evidence-based
📅
Last updated
September 2026
⚖️
Compliant with
Surrogacy Act 2021
पीरियड लाने का उपाय | घरेलू नुस्खे | अनियमित पीरियड्स का इलाज

पीरियड लाने का उपाय | घरेलू नुस्खे | अनियमित पीरियड्स का इलाज

Medically reviewed by
Gynecologist & IVF Specialist
Vinsfertility Hospital 18+ years of experience in reproductive medicine • 1,000+ successful live births
MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This content is reviewed for medical accuracy and patient-awareness purposes. It does not replace a personal consultation with a fertility specialist.

कई बार महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) समय पर नहीं आते, जो चिंता का कारण बन सकता है। तब पीरियड लाने का उपाय जानना जरूरी हो जाता है। ये दिक्कत किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं – जैसे ज्यादा तनाव, हार्मोन का असंतुलन, थायरॉइड की समस्या, या फिर वजन का ज्यादा बढ़ना या बहुत कम होना। अगर लंबे समय तक पीरियड न आएं, तो ये शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
अगर आपके पीरियड टाइम पर नहीं आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे जो नेचुरल तरीके से पीरियड लाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है। 
साथ ही अगर आप जानना चाहती हैं कि बहुत जल्दी, यानी 2 मिनट में पीरियड्स कैसे लाएं, तो हमारे खास लेख में इसके आसान और प्रभावी उपाय दिए गए हैं।

​अगर लंबे समय से पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन के कारण गर्भधारण में दिक्कत आ रही है — जैसे बार-बार मिसकैरेज होना तो सरोगेसी आपके लिए एक सुरक्षित और असरदार विकल्प हो सकता है। अब जानिए बैंगलोर में सरोगेसी की लागत और भारत में सरोगेसी की कुल खर्च और प्रक्रिया !


पीरियड में देरी होने के मुख्य कारण

अगर आपकी पीरियड समय पर नहीं आ रही है, तो इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं जैसे :

  1. तनाव: मानसिक चिंता से हार्मोन पर असर पड़ता है, जिससे पीरियड लेट हो सकता है।

  2. हार्मोन बदलाव: शरीर के हार्मोन संतुलन में गड़बड़ी से पीरियड अनियमित हो सकते हैं।

  3. थायरॉइड समस्या: थायरॉइड का कम या ज़्यादा एक्टिव होना भी देरी का कारण बनता है।

  4. वजन में बदलाव: बहुत कम या ज़्यादा वजन होना भी मासिक धर्म को प्रभावित करता है।

  5. PCOS: इसमें ओवरी में गांठें बनती हैं, जिससे पीरियड देर से आता है या रुक जाता है।

  6. गर्भधारण: अगर संबंध बने हों और पीरियड नहीं आया हो, तो प्रेगनेंसी टेस्ट करें।


पीरियड लाने के उपाय


पीरियड लाने के घरेलू उपाय – आसान और असरदार तरीके

जब मासिक धर्म समय पर न आए, तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर मदद ली जा सकती है। यदि आप थोड़ा समय लेकर असरदार उपाय जानना चाहती हैं, तो पढ़ें 5 मिनट में पीरियड्स कैसे लाएं
नीचे ऐसे ही कुछ घरेलू और पुराने नुस्खे बताए जा रहे हैं, जो बिना किसी नुकसान के मदद कर सकते हैं।
 

  1. अदरक और गर्म पानी- अदरक शरीर में गर्माहट लाता है और खून का बहाव ठीक करता है। यह गर्भाशय को सक्रिय बनाता है जिससे पीरियड जल्दी आने में मदद मिलती है।

  2. अजवाइन और गुड़- अजवाइन और गुड़ साथ लेने से शरीर को गर्मी मिलती है और मासिक धर्म को शुरू करने में मदद मिलती है। यह उपाय गांवों में भी लंबे समय से अपनाया जा रहा है।

  3. हल्दी वाला दूध- हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करते हैं और हार्मोन को संतुलन में लाते हैं। इससे पीरियड समय पर आ सकते हैं और शरीर भी मजबूत बनता है।

  4. पपीता- पपीता गर्भाशय की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे पीरियड जल्दी आ सकते हैं। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है जिनका पीरियड अक्सर लेट होता है।

  5. दालचीनी- दालचीनी शरीर को अंदर से गर्म करती है और हार्मोन को संतुलन में लाने में मदद करती है। इससे मासिक धर्म धीरे-धीरे नियमित होने लगता है।

  6. तुलसी के पत्ते- तुलसी के पत्ते शरीर को शुद्ध करते हैं और मानसिक तनाव को कम करते हैं। यह पीरियड को समय पर लाने में सहायक होते हैं।

  7. अच्छा खाना और भरपूर पानी- साफ़ और घर का बना खाना खाएं, जिसमें आयरन और विटामिन भरपूर हो। साथ ही दिनभर में अच्छा पानी पिएं ताकि शरीर साफ़ रहे और हार्मोन ठीक से काम करें।

 

स्वस्थ आदतें और जीवनशैली सुधारें

  • रोजाना हल्का व्यायाम और योग करें: 30 मिनट तेज चलना या योग करने से तनाव कम होता है और हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे पीरियड समय पर आते हैं।

  • मेडिटेशन से तनाव कम करें: मन को शांत रखने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) करना बहुत फायदेमंद होता है। यह मानसिक तनाव कम करता है और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है।

  • प्रोसेस्ड और ज्यादा तेल-मीठा खाने से बचें: ज्यादा तला-भुना या मीठा खाना शरीर के हार्मोन पर असर डाल सकता है। इसलिए ताजा और पोषण से भरपूर खाना खाएं।

  • विटामिन-बी और आयरन से भरपूर भोजन लें: हरी सब्जियां, दालें, नट्स और अनाज आयरन और विटामिन-बी के अच्छे स्रोत हैं, जो मासिक धर्म को सही समय पर लाने में मदद करते हैं।

  • गर्म सिकाई करें: पेट पर गर्म पानी की बोतल या तौलिया रखकर सिकाई करें। यह रक्त संचार बढ़ाता है और दर्द में आराम देता है।

  • पर्याप्त नींद लें: अच्छी नींद हार्मोन संतुलन के लिए जरूरी है, इसलिए तनाव कम करें और पूरा आराम करें।

अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं, लंबे समय से रुके हुए हैं, या बार-बार अनियमित हो रहे हैं, तो यह हार्मोनल गड़बड़ी या किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। अब चिंता करने की जरूरत नहीं WhatsApp पर विशेषज्ञ से बात करें और घर बैठे सही सलाह पाएं!

 

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • अगर लगातार 2-3 महीने तक पीरियड न आए

  • अचानक बहुत ज़्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग हो

  • पेट या कमर में तेज और असहनीय दर्द हो

  • प्रेगनेंसी की संभावना हो

Source:

https://www.nichd.nih.gov/health/topics/menstruation/conditioninfo/irregularities
https://www.mdpi.com/2076-3921/13/4/392

 

निष्कर्ष

पीरियड लाने का उपाय केवल घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं होना चाहिए। अगर समस्या बार-बार हो रही है तो डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है। शरीर का नियमित चक्र महिला स्वास्थ्य का संकेत होता है, इसलिए इसे नज़रअंदाज़ न करें।
 

FAQs: पीरियड लाने के उपाय

Q1. पीरियड लाने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय क्या है?

उत्तर: पपीता और अदरक के सेवन को सबसे कारगर घरेलू उपाय माना जाता है।


Q2. क्या हल्दी दूध से पीरियड आ सकते हैं?

उत्तर: हां, हल्दी दूध में गर्मी और हार्मोन संतुलन करने वाले तत्व होते हैं जो पीरियड लाने में मदद कर सकते हैं।


Q3. अगर पीरियड 2 महीने से नहीं आया तो क्या करें?

उत्तर: डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। यह हार्मोनल या किसी अन्य मेडिकल कारण से हो सकता है।


Q4. क्या थायरॉइड की वजह से पीरियड रुक सकता है?

उत्तर: हां, थायरॉइड असंतुलन मासिक धर्म में देरी का कारण बन सकता है।


Q5. क्या योग से पीरियड नियमित हो सकता है?

उत्तर: हां, नियमित योग और प्राणायाम तनाव कम करते हैं जिससे पीरियड्स नियमित हो सकते हैं।


Q6. क्या अनियमित पीरियड्स प्रेगनेंसी को प्रभावित कर सकते हैं?

उत्तर: हां, अनियमित पीरियड्स ओवुलेशन को प्रभावित कर सकते हैं जिससे गर्भधारण में कठिनाई हो सकती है।

⚕️ Medical disclaimer. This article is for educational purposes only and is not a substitute for professional medical advice, diagnosis, or treatment. Fertility outcomes depend on individual medical circumstances. Always consult a qualified fertility specialist about your specific situation. In India, only altruistic surrogacy is legal under the Surrogacy (Regulation) Act, 2021.
🏥
ICMR / ART registeredPartner clinics
🔬
NABL accreditedLaboratories
⚖️
Act 2021 compliantAltruistic only
⭐
4.7 / 570+ Google reviews
★ ★ ★ ★ ★
Portrait of Dr. Sunita Singh Rathore, Gynecologist and IVF Specialist
Medical reviewer

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Dr. Sunita Singh Rathore is an experienced women's health and fertility specialist associated with Vinsfertility. She reviews reproductive health content for medical accuracy, patient clarity, and alignment with current fertility care practices.

Her areas of focus include IVF, infertility assessment, ovulation disorders, reproductive counselling, and treatment planning for couples exploring assisted reproductive options.

MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This article has been medically reviewed for educational and awareness purposes. It should not be considered a substitute for an in-person consultation, diagnosis, or treatment plan from a qualified fertility specialist.
New Notification!
👨‍⚕️