🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 Assisted thousands of fertility consultations 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient’s Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
Period Jaldi Lane Ke Upay | घरेलू नुस्खे लेट पीरियड के लिए | PCOS और हार्मोनल समस्या

Period Jaldi Lane Ke Upay | घरेलू नुस्खे लेट पीरियड के लिए | PCOS और हार्मोनल समस्या

Medically reviewed by
Gynecologist & IVF Specialist
Vinsfertility Hospital 18+ years of experience in reproductive medicine • 1,000+ successful live births
MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This content is reviewed for medical accuracy and patient-awareness purposes. It does not replace a personal consultation with a fertility specialist.

हर महिला की मासिक धर्म (period) चक्र अलग होती है, लेकिन जब पीरियड समय पर नहीं आते तो चिंता होना स्वाभाविक है। पीरियड लेट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं – तनाव से लेकर हार्मोनल असंतुलन तक। इस लेख में हम जानेंगे कि period jaldi lane ke upay, period lane ke gharelu upay, और period lane ka tarika क्या हैं। साथ ही जानेंगे कब डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
 

​अगर लंबे समय से पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन के कारण गर्भधारण में दिक्कत आ रही है — जैसे बार-बार मिसकैरेज होना तो सरोगेसी आपके लिए एक सुरक्षित और असरदार विकल्प हो सकता है। भारत में सरोगेसी की लागत और बैंगलोर में सरोगेसी के विकल्प और खर्च के बारे में जानकर सही निर्णय ले सकते हैं।

 

पीरियड देर से आने का क्या कारण है?

अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आते हैं या बार-बार देर से आते हैं, तो इसके पीछे ये प्रमुख कारण हो सकते हैं:

  • तनाव और चिंता-मानसिक तनाव शरीर के हार्मोन को प्रभावित करता है, जिससे ओवुलेशन रुक सकता है और पीरियड लेट हो सकते हैं।

  • हार्मोनल असंतुलन- थायरॉइड, प्रोलैक्टिन या अन्य हार्मोन का असंतुलन पीरियड चक्र में गड़बड़ी ला सकता है।

  • PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)- इस स्थिति में अंडाशय में सिस्ट बन जाते हैं, जिससे ओवुलेशन नहीं होता और पीरियड देर से आते हैं या रुक जाते हैं।

  • गर्भावस्था (Pregnancy)- अगर असुरक्षित संबंध बने हैं और पीरियड समय पर नहीं आया है, तो सबसे पहले प्रेगनेंसी टेस्ट करें।

  • वजन का तेजी से बढ़ना या घटना- अचानक वजन बदलने से शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे मासिक धर्म प्रभावित होता है।

  • थायरॉइड की समस्या- थायरॉइड ग्रंथि ठीक से काम न करे तो यह पीरियड चक्र को बिगाड़ सकती है, जिससे देरी हो सकती है।period jaldi lane ke upay


पीरियड जल्दी लाने के घरेलू उपाय

अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आ रहे हैं और आप किसी दवा का सहारा लेने से बचना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो पीढ़ियों से महिलाओं द्वारा अपनाए जा रहे हैं और सुरक्षित माने जाते हैं। ये उपाय शरीर में गर्मी बढ़ाकर यूट्रस को सक्रिय करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।

  1. अदरक और गुड़ की चाय – अदरक की गर्म तासीर और गुड़ के पोषक तत्व मिलकर पीरियड लाने में मदद करते हैं। एक कप पानी में अदरक और गुड़ डालकर अच्छी तरह उबालें और छानकर दिन में दो बार पिएं।

  2. तिल और गुड़ का सेवन – तिल शरीर में गर्मी पैदा करता है और हार्मोन को संतुलित करता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच तिल और थोड़ा गुड़ मिलाकर सेवन करें।

  3. अजवाइन और गुड़ का काढ़ा – अजवाइन यूट्रस को सक्रिय करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन और थोड़ा गुड़ डालें, 5–7 मिनट तक उबालें और गर्म-गर्म पिएं।

  4. मेथी का पानी – मेथी के बीज हार्मोन बैलेंस करने में मददगार होते हैं। रातभर एक चम्मच मेथी को पानी में भिगो दें, सुबह इसे उबालें और खाली पेट सेवन करें।

  5. दालचीनी वाली चाय – दालचीनी ब्लड फ्लो को तेज करती है और पीरियड्स को नियमित करने में सहायक होती है। एक कप पानी में दालचीनी डालकर उबालें, छानें और गर्म चाय की तरह पिएं।

 

अजवाइन से पीरियड कैसे लाये?

अगर पीरियड समय पर नहीं आ रहे हैं, तो अजवाइन एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन और थोड़ा गुड़ डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें। फिर इस पानी को छानकर रोज़ सुबह खाली पेट गर्म-गर्म पिएं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो पेट के निचले हिस्से में गर्मी लाकर ब्लड का बहाव बढ़ाती है और पीरियड लाने में मदद करती है। साथ ही इससे गैस, पेट दर्द और सूजन जैसी परेशानियों में भी आराम मिलता है। इसे लगातार 2 से 3 दिन तक पिएं, फायदा मिल सकता है।
 

हल्दी से पीरियड कैसे लाएं?

हल्दी एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है पीरियड लाने का। हल्दी में ऐसा तत्व होता है जो शरीर की सूजन कम करता है और हार्मोन को ठीक रखता है। पीरियड जल्दी लाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और रात को सोने से पहले पिएं।
अगर आप इसे रोज़ाना 3 से 5 दिन तक पिएंगे, तो पेट में गर्मी बढ़ेगी और पीरियड आने की संभावना बढ़ सकती है। हल्दी का असर और अच्छा हो, इसके लिए उसमें एक चुटकी काली मिर्च भी डाल सकते हैं। यह तरीका बहुत लोगों को फायदा करता है।
 

पीरियड को नियमित करने के लिए लाइफस्टाइल टिप्स

  1. तनाव कम करें – मेडिटेशन करें, गहरी सांस लें, या किताबें पढ़ें। इससे दिमाग शांत होता है और हार्मोन संतुलन में रहते हैं।

  2. संतुलित खाना खाएं – खाने में विटामिन B, C, आयरन और कैल्शियम जैसी ज़रूरी चीज़ें शामिल करें।

  3. नींद पूरी लें – रोज़ाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें ताकि शरीर को पूरा आराम मिल सके।

  4. जंक फूड से दूर रहें – ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और पैकेट वाला खाना पीरियड को बिगाड़ सकता है।

  5. पानी ज्यादा पिएं – शरीर में पानी की कमी से भी पीरियड अनियमित हो सकते हैं।

 

पीरियड जल्दी लाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

एक्सरसाइज न केवल शरीर को फिट रखती है, बल्कि यह पीरियड साइकल को नियमित करने में भी सहायक हो सकती है। कुछ विशेष प्रकार की हल्की और पेल्विक-फोकस्ड एक्सरसाइज यूट्रस में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद कर सकती हैं।

  • स्क्वैट्स और स्ट्रेचिंग – ये व्यायाम पेल्विक एरिया को एक्टिव करते हैं और ब्लड फ्लो को तेज करते हैं।

  • भुजंगासन (Cobra Pose) और बद्धकोणासन (Butterfly Pose) – ये योगासन यूट्रस को सक्रिय करते हैं और मासिक धर्म को प्रेरित कर सकते हैं।

  • ध्यान और प्राणायाम – मानसिक तनाव को कम करते हैं, जिससे हार्मोन संतुलन में मदद मिलती है और पीरियड्स समय पर आ सकते हैं।

अगर पीरियड आने वाला हो और आप बहुत ज़्यादा या भारी एक्सरसाइज करें तो इससे पेट दर्द या ब्लीडिंग अधिक हो सकती है। इसलिए हल्के योग या स्ट्रेचिंग अधिक लाभदायक होते हैं।
 

पीरियड जल्दी लाने के लिए कौन सी दवा लेनी चाहिए?

अगर घरेलू उपाय या एक्सरसाइज से पीरियड नहीं आ रहे और समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाइयाँ ली जा सकती हैं। ये दवाइयाँ हार्मोनल होती हैं और तभी ली जानी चाहिए जब कोई मेडिकल आवश्यकता हो।
डॉक्टर द्वारा सुझाई जाने वाली कुछ आम टैबलेट्स:

  • Primolut-N (Norethisterone)

  • Deviry (Medroxyprogesterone Acetate)

  • Regestrone

ये दवाइयाँ शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा को प्रभावित करके पीरियड्स को ट्रिगर करती हैं।
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी हार्मोनल टैबलेट न लें। इससे भविष्य में हार्मोन असंतुलन, प्रजनन क्षमता में कमी या अन्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यह केवल मेडिकल जरूरत पर ही दी जाती हैं, जैसे PCOS, थायरॉइड, या अन्य हार्मोनल समस्याएं


पीरियड जल्दी लाने के लिए क्या नहीं करें?

  1. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें- हार्मोनल टैबलेट जैसे Primolut-N का गलत उपयोग भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है।

  2. अत्यधिक घरेलू उपाय न अपनाएं-  ज़्यादा पपीता, हल्दी या अजवाइन लेने से गैस, जलन या उल्टी हो सकती है।

  3. भारी एक्सरसाइज से बचें- ज़्यादा एक्सरसाइज से कमजोरी और ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

  4. जंक फूड और कैफीन से दूरी रखें– ये हार्मोनल संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

 

कब पीरियड्स देर से आना सामान्य होता है?

हर महिला का पीरियड चक्र अलग होता है, और यह उम्र, हार्मोनल बदलाव, जीवनशैली और अन्य स्वास्थ्य कारणों पर निर्भर करता है। आमतौर पर मासिक धर्म चक्र 21 से 35 दिनों का होता है। अगर आपके पीरियड्स कभी-कभार 5 से 7 दिन की देरी से आते हैं, तो यह आमतौर पर सामान्य माना जाता है — खासकर जब कोई गंभीर लक्षण ना हों।
इन परिस्थितियों में देर से पीरियड आना सामान्य हो सकता है:

  • तनाव या चिंता ज्यादा होना

  • नए वातावरण में बदलाव (जैसे यात्रा, मौसम परिवर्तन)

  • वजन में अचानक वृद्धि या कमी

  • थोड़ी देर पहले ही पीरियड शुरू हुए हों 

  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं में

  • मेनोपॉज़ के करीब पहुँच रही महिलाओं में

यदि देरी सिर्फ कुछ दिन की है और बार-बार नहीं हो रही, तो यह चिंता का कारण नहीं है। लेकिन अगर आपके पीरियड्स दो महीने से नहीं आए, बहुत अनियमित हैं, या साथ में दर्द, अत्यधिक ब्लीडिंग, या अन्य लक्षण भी हैं— तो डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी है।
 

1 घंटे में पीरियड कैसे लाएं? (1 Ghante Mein Period Kaise Laayen)

अगर बहुत जरूरी हो कि कुछ ही समय में पीरियड लाया जाए, तो आप कुछ उपाय आज़मा सकती हैं — जैसे अदरक, गुड़ और काली मिर्च की तीखी गर्म चाय, गर्म पानी की थैली से पेट के निचले हिस्से की सिंकाई, हल्दी वाला दूध पीना, स्क्वैट्स करना और गर्म पानी से नहाना। हालांकि यह उपाय हर महिला पर तुरंत असर नहीं करते, लेकिन शरीर में ब्लड फ्लो और गर्मी बढ़ाकर पीरियड को ट्रिगर कर सकते हैं। यदि 1 घंटे में पीरियड लाना बेहद ज़रूरी है, तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
 

2 महीने पीरियड नहीं आया तो क्या करें? (2 Mahine Period Nahi Aaya To Kya Karein)

अगर आपको दो महीने से पीरियड नहीं आया है, तो इसे हल्के में न लें। सबसे पहले घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करें। अगर टेस्ट नेगेटिव है, तो कारण हार्मोनल असंतुलन, PCOS, थायरॉइड या लाइफस्टाइल हो सकते हैं। लंबे समय से रुके पीरियड आगे चलकर बंझपन (infertility) का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। साथ ही, ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और हार्मोनल जांच के जरिए कारण का पता लगवाना ज़रूरी है।

Source:
https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/sites/default/files/Guidelines/Menstrual-Hygiene-Management-Guidelines.pdf
https://www.nhm.gov.in/images/pdf/programmes/arsh/guidelines/MHS-operational-guidelines.pdf
 

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे या कई महीनों से बंद हैं, तो यह शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलावों का संकेत हो सकता है। ऊपर बताए गए प्राकृतिक उपाय, घरेलू नुस्खे, और लाइफस्टाइल सुधार आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक अनियमितता बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित और सही उपाय है।
 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करना चाहिए?
गर्म पानी पीना, अजवाइन और पपीता का सेवन, और हल्दी वाला दूध पीना जैसे घरेलू उपाय पीरियड लाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि असर हर महिला पर अलग होता है।
 
2. 1 घंटे में पीरियड कैसे लाएं टैबलेट?
ऐसी कोई घरेलू टैबलेट नहीं है जो 1 घंटे में पीरियड ला सके। डॉक्टर अक्सर पीरियड लाने के लिए मेड्रॉक्सीप्रोजेस्ट्रोन (Medroxyprogesterone), नोरेथिस्टरोन (Norethisterone) जैसी दवाएं देते हैं, लेकिन ये केवल मेडिकल स्थिति में और डॉक्टर की निगरानी में ही ली जानी चाहिए।
खुद से लेना हार्मोन असंतुलन, अत्यधिक ब्लीडिंग, या बांझपन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
 
3. क्या खाने से पीरियड जल्दी आ जाते हैं?
कुछ खाद्य पदार्थ शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं और गर्भाशय को एक्टिव कर सकते हैं, जैसे:

  • पपीता: यूट्राइन कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ा सकता है।

  • अदरक की चाय: ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है।

  • अनानास: ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जो गर्भाशय की दीवार को नरम कर सकता है।

 
4. पीरियड रेगुलर करने के उपाय क्या हैं?

  • हर दिन एक ही समय पर सोना-उठना।

  • योग, जैसे भुजंगासन और धनुरासन।

  • आयरन और विटामिन B12 युक्त आहार लें।

  • तनाव न लें – ध्यान या प्राणायाम करें।
    यदि लगातार अनियमित पीरियड हैं, तो PCOS या थायराइड की जांच कराएं।

5. पीरियड कितने दिन लेट हो सकते हैं बिना प्रेग्नेंसी के?
पीरियड चक्र आमतौर पर 21 से 35 दिनों के बीच होता है।

  • यदि 5–10 दिन की देरी हो रही है और कोई गर्भावस्था लक्षण नहीं हैं, तो यह सामान्य माना जा सकता है।

  • बार-बार देर से आना या एक महीने पीरियड का ना आना, हार्मोनल समस्या का संकेत हो सकता है।

 
6. क्या नींबू खाने से मासिक धर्म जल्दी आता है?
नींबू में विटामिन C होता है, जो प्रोजेस्टेरोन लेवल को कम करके यूट्रस की लाइनिंग को पतला कर सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि इससे पीरियड जल्दी आ सकता है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। अधिक नींबू लेने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
 
7. गलती से प्रेग्नेंट हो जाएं तो क्या करें?
अगर बिना योजना के गर्भधारण हो गया है, तो घबराएं नहीं।

  • सबसे पहले प्रेगनेंसी टेस्ट से पुष्टि करें।

  • उसके बाद किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) से मिलें।

  • मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) या अन्य कानूनी विकल्पों पर जानकारी लें।
    भारत में 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति मेडिकल शर्तों के तहत दी जाती है।

 

Portrait of Dr. Sunita Singh Rathore, Gynecologist and IVF Specialist
Medical reviewer

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Dr. Sunita Singh Rathore is an experienced women’s health and fertility specialist associated with Vinsfertility. She reviews reproductive health content for medical accuracy, patient clarity, and alignment with current fertility care practices.

Her areas of focus include IVF, infertility assessment, ovulation disorders, reproductive counselling, and treatment planning for couples exploring assisted reproductive options.

MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This article has been medically reviewed for educational and awareness purposes. It should not be considered a substitute for an in-person consultation, diagnosis, or treatment plan from a qualified fertility specialist.
New Notification!
👨‍⚕️