🏆 11+ Years Experience ⭐ 750+ 5 Star Google Reviews 🎯 Assisted thousands of fertility consultations 🏅 India's Most Trusted Healthcare Awards 🌍 Internationally Trained Expert 🏆 Asia's Greatest Brand & Leader Awards 🏅 Patient’s Recommended Doctor by Vinsfertility Awards 💳 EMI Option Available
Mild Bulky Uterus in Hindi | हल्का भारी गर्भाशय क्या है | लक्षण, कारण और इलाज

Mild Bulky Uterus in Hindi | हल्का भारी गर्भाशय क्या है | लक्षण, कारण और इलाज

Medically reviewed by
Gynecologist & IVF Specialist
Vinsfertility Hospital 18+ years of experience in reproductive medicine • 1,000+ successful live births
MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This content is reviewed for medical accuracy and patient-awareness purposes. It does not replace a personal consultation with a fertility specialist.

mild bulky uterus in hindi सुनते ही कई महिलाओं को चिंता होने लगती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह कोई गंभीर या जानलेवा स्थिति नहीं है। यह समस्या तब होती है जब महिला के गर्भाशय (Uterus) का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा हो जाता है। इसे "हल्का भारी गर्भाशय" भी कहा जाता है।
आमतौर पर, यह एक सामान्य मेडिकल स्थिति है, जो कई बार बिना किसी लक्षण के भी सामने आ सकती है। लेकिन अगर इसके लक्षण दिखने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी हो जाता है।
इस ब्लॉग में  हम mild bulky uterus hindi के लक्षण, कारण, इलाज, घरेलू उपाय और जरूरी जीवनशैली बदलावों पर चर्चा करेंगे।
 

अगर आप Mild Bulky Uterus या अन्य प्रजनन संबंधी समस्याओं के चलते मां नहीं बन पा रही हैं, तो सरोगेसी एक कारगर समाधान हो सकता है। जानिए भारत में सरोगेसी की लागत, प्रक्रिया और कानून । बेंगलुरु में IVF या सरोगेसी की योजना बना रहे हैं? तो यहां पढ़ें बैंगलोर में सरोगेसी की लागत, प्रक्रिया और सर्वश्रेष्ठ सेंटर्स की जानकारी।

 

Mild Bulky Uterus का मतलब क्या होता है?

"Mild bulky uterus" का अर्थ है कि महिला का गर्भाशय (यूटरस) सामान्य से थोड़ा बड़ा हो गया है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन इसके पीछे के कारण समझना जरूरी होता है।आमतौर पर यह स्थिति तब सामने आती है जब किसी महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में यूटरस का आकार थोड़ा अधिक पाया जाता है।
सामान्य यूटरस का आकार लगभग 7.6 x 4.5 x 3.0 सेमी होता है। यदि यह इससे हल्का बड़ा हो जाए, तो उसे Mild bulky uterus कहा जाता है।


Mild Bulky Uterus के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं?

  1. हॉर्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance):
    शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हार्मोनों का असंतुलन यूटरस के आकार को प्रभावित कर सकता है।

  2. फाइब्रॉइड्स (Fibroids):
    यूटरस में विकसित होने वाली गांठें (non-cancerous growths) यूटरस को बड़ा कर सकती हैं।

  3. एडिनोमायोसिस (Adenomyosis):
    यह स्थिति तब होती है जब यूटरस की आंतरिक परत (endometrium) उसकी मांसपेशियों में बढ़ने लगती है, जिससे यूटरस भारी और बड़ा हो जाता है।

  4. पीरियड्स की अनियमितता:
    बार-बार पीरियड्स का मिस होना या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना यूटरस के आकार को प्रभावित कर सकता है।

  5. पैल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID):
    यह एक संक्रमण है जो यूटरस और आस-पास के अंगों को प्रभावित करता है, जिससे सूजन और आकार में बदलाव हो सकता है।

  6. प्रेगनेंसी के बाद यूटरस का सही तरह से सिकुड़ न पाना:
    डिलीवरी के बाद यदि यूटरस सामान्य आकार में वापस नहीं आता, तो वह bulky बना रह सकता है।
    Mild bulky uterus


Mild Bulky Uterus के सामान्य लक्षण कौन-कौन से हैं?

Mild bulky uterus की स्थिति में कुछ महिलाओं को लक्षण महसूस हो सकते हैं, जबकि कुछ को बिल्कुल भी नहीं। यह लक्षण महिला की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कारणों पर निर्भर करते हैं।

  • पेट के निचले हिस्से में हल्का या बार-बार दर्द

  • भारी मासिक धर्म (Heavy Periods)

  • पीरियड्स के दौरान अत्यधिक थकान महसूस होना

  • यौन संबंध बनाते समय दर्द (Pain During Intercourse)

  • बार-बार पेशाब आने की इच्छा (Frequent Urination)

  • पेट में भारीपन या सूजन जैसा महसूस होना

 

बच्चेदानी भारी होने पर घरेलू उपाय कौन से हैं?

यदि आपकी स्थिति गंभीर नहीं है और डॉक्टर ने किसी विशेष दवा या सर्जरी की सलाह नहीं दी है, तो आप कुछ आसान घरेलू उपायों से भी राहत पा सकती हैं:
1. गर्म पानी की बोतल से सिकाई
पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द हो तो गर्म पानी की बोतल से सिकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों को राहत मिलती है। इससे दर्द में आराम मिल सकता है।

2. हॉर्मोन बैलेंसिंग डाइट

  • ज्यादा फाइबर वाला भोजन लें जैसे – हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज

  • कम फैट और शक्कर का सेवन करें

  • प्रोसेस्ड फूड और अधिक तला-भुना खाने से बचें
    इस तरह की डाइट शरीर के हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है, जो यूटरस से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होती है।

3. योग और हल्का व्यायाम

  • भुजंगासन, पवनमुक्तासन और सुप्त बद्ध कोणासन जैसे योगासन यूटरस और पेल्विक हिस्से में ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं

  • नियमित वॉक और हल्का कार्डियो शरीर को फिट रखता है और हॉर्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता

 

Mild Bulky Uterus के लिए आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

Mild bulky uterus जैसी स्थिति में आयुर्वेदिक औषधियाँ और घरेलू नुस्खे धीरे-धीरे लेकिन स्थायी राहत देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इन उपायों को केवल विशेषज्ञ की सलाह से ही अपनाना चाहिए।

  1. अशोकाष्टक चूर्ण- सबसे पहले बात करें अशोकाष्टक चूर्ण की, तो यह गर्भाशय की मांसपेशियों को टोन करने में सहायक होता है। यह औषधि यूटरस की कार्यक्षमता को सुधारने, भारी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने और मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करती है।

  2. लोध्रासव और कांचनार गुग्गुलु- इसके अलावा, लोध्रासव और कांचनार गुग्गुलु भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं। लोध्रासव अत्यधिक रक्तस्राव को कम करने में प्रभावी है और मासिक धर्म चक्र को संतुलित करता है, वहीं कांचनार गुग्गुलु यूटरस की सूजन को कम करने और फाइब्रॉइड्स को नियंत्रित करने में सहायक है।

  3. मेथी और अजवाइन का काढ़ा- घरेलू स्तर पर आप मेथी और अजवाइन का काढ़ा भी बना सकती हैं। यह काढ़ा गर्भाशय की सफाई, सूजन कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। हल्का गर्म यह पेय पेट दर्द और पीरियड्स के दौरान होने वाले भारीपन से राहत दिलाता है। इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लेना लाभकारी हो सकता है।

 

Mild Bulky Uterus की जांच कैसे होती है और कौन से टेस्ट जरूरी हैं?

इस स्थिति की पुष्टि के लिए डॉक्टर निम्नलिखित जांचों की सलाह दे सकते हैं:

  • पेल्विक अल्ट्रासाउंड (TVS/Abdominal):
    गर्भाशय के आकार और बनावट को जांचने के लिए सबसे पहली और जरूरी जांच।

  • हार्मोन टेस्ट (FSH, LH, TSH, Prolactin):
    हार्मोनल असंतुलन का पता लगाने के लिए।

  • सामान्य ब्लड टेस्ट (CBC, ESR):
    शरीर में सूजन, एनीमिया या अन्य समस्याओं की जांच के लिए।

  • विशेष जांच (MRI या Hysteroscopy):
    जब ज़रूरत हो, तो गर्भाशय की अधिक गहराई से जांच के लिए ये टेस्ट किए जाते हैं।

 

क्या Mild Bulky Uterus में प्रेग्नेंसी संभव है?

हां, अधिकतर मामलों में महिलाएं Mild bulky uterus के बावजूद आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं। हालांकि, यदि इसके पीछे फाइब्रॉइड्स, एडिनोमायोसिस या हार्मोनल असंतुलन जैसे कारण मौजूद हों, तो यह गर्भधारण में देरी या गर्भपात की संभावना बढ़ा सकते हैं।

  • समय-समय पर सोनोग्राफी और हार्मोन टेस्ट कराते रहें

  • यदि प्रजनन में कोई समस्या आ रही हो, तो डॉक्टर IVF या IUI की सलाह दे सकते हैं

  • फाइब्रॉइड्स या सूजन अधिक हो तो पहले उनका इलाज आवश्यक होता है

 

क्या Mild Bulky Uterus पीरियड्स को प्रभावित करता है?

Mild bulky uterus का असर महिला के मासिक धर्म पर साफ़ देखा जा सकता है। जब यूटरस सामान्य से थोड़ा बड़ा हो जाता है, तो हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पीरियड्स प्रभावित होते हैं।

  • अनियमित पीरियड्स – कभी जल्दी, कभी देर से आना

  • अत्यधिक ब्लीडिंग (Menorrhagia) – सामान्य से ज्यादा रक्तस्राव

  • थकान और पेट दर्द – पीरियड्स के दौरान थकावट या भारीपन

  • पीरियड्स का समय गड़बड़ होना – साइकिल छोटी या लंबी हो जाना

 

PCOS और Mild Bulky Uterus में क्या अंतर है?

  • कुछ लक्षण PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) से मिल सकते हैं, जैसे अनियमित पीरियड्स और हार्मोनल असंतुलन।

  • लेकिन दोनों की वजहें अलग होती हैं – PCOS में अंडाशय में सिस्ट बनती हैं, जबकि bulky uterus में गर्भाशय का आकार बढ़ा होता है।

  • इसलिए सही जांच और डायग्नोसिस बहुत जरूरी है, ताकि इलाज सही दिशा में हो सके।

 

निष्कर्ष:

अगर आपकी रिपोर्ट में Mild Bulky Uterus आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य स्थिति है और सही समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर इसका इलाज संभव है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नियमित चेकअप करवाते रहें।
 

Source:

https://jaims.in/jaims/article/download/2892/4209
https://www.researchgate.net/publication/377169027_Ayurveda_management_of_Bulky_Uterus_Abnormal_Uterine_Bleeding_AUB_associated_with_Hypothyroidism_A_Case_Report
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK546680/
 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. बल्की यूटरस का क्या इलाज है?
बल्की यूटरस का इलाज उसकी वजह पर निर्भर करता है। इसमें दवाएं, हार्मोन थेरेपी, या जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सलाह दी जाती है।
 
Q2. क्या Mild bulky uterus से प्रेग्नेंसी हो सकती है?
हां, यदि अन्य कोई समस्या न हो तो महिला आसानी से गर्भधारण कर सकती है।

Q3. क्या यह कोई गंभीर बीमारी है?
नहीं, यह एक आम स्थिति है और समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकती है।

Q4. यह किन उम्र की महिलाओं में होता है?
ज्यादातर यह 30-45 वर्ष की महिलाओं में देखने को मिलता है।

Q5. बच्चेदानी की सूजन कैसे ठीक होती है?
सूजन का इलाज एंटीबायोटिक, हार्मोन संतुलन, या जीवनशैली में बदलाव से किया जा सकता है। सही कारण जानने के लिए जांच जरूरी है।

Q6. गर्भाशय का हल्का-सा भारी होने के क्या कारण हैं?
हॉर्मोनल असंतुलन, फाइब्रॉइड्स, एडिनोमायोसिस या डिलीवरी के बाद यूटरस का पूरी तरह न सिकुड़ना इसके कारण हो सकते हैं।

Q7. यूटरस का नार्मल साइज कितना होता है?
एक वयस्क महिला में यूटरस का सामान्य आकार लगभग 7.5–8 सेमी लंबा, 5 सेमी चौड़ा और 2.5–3 सेमी मोटा होता है।

Q8. यूट्रस का साइज क्यों बढ़ जाता है?
यह आमतौर पर हार्मोनल बदलाव, गर्भावस्था, फाइब्रॉइड्स, या अन्य स्त्री रोग स्थितियों के कारण बढ़ सकता है।

Q9. बच्चेदानी का बाहर आना कैसे ठीक करें?
यह स्थिति गंभीर हो सकती है और इसके लिए पेल्विक एक्सरसाइज, pessary डिवाइस या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।
 

Portrait of Dr. Sunita Singh Rathore, Gynecologist and IVF Specialist
Medical reviewer

Gynecologist & IVF Specialist | 18+ Years Experience | 1,000+ Successful Live Births

Dr. Sunita Singh Rathore is an experienced women’s health and fertility specialist associated with Vinsfertility. She reviews reproductive health content for medical accuracy, patient clarity, and alignment with current fertility care practices.

Her areas of focus include IVF, infertility assessment, ovulation disorders, reproductive counselling, and treatment planning for couples exploring assisted reproductive options.

MBBS DGO DNB (Obstetrics & Gynaecology) Fertility Specialist
This article has been medically reviewed for educational and awareness purposes. It should not be considered a substitute for an in-person consultation, diagnosis, or treatment plan from a qualified fertility specialist.
New Notification!
👨‍⚕️